भोपाल, मई 24 -- चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की। इनमें तीन सीट मध्य प्रदेश से भी हैं। दो सीट पर बीजेपी तो एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिलना तय माना जा रहा है। इन तीन सीटों पर मौजूदा समय में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बीजेपी के सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश की इन तीन सीटों के लिए चुनाव एकतरफा होने वाला है। मौजूदा संख्या बल तो यही कहानी बयां कर रहा है। 230 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी के 165 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 64 सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- ट्विशा मौत केस: लंबी लुका-छिपी के बाद हिरासत में आरोपी पति, अब खुलेंगे कई राज!सीट जीतने के लिए 58 वोट जरूरी राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोट जरूरी हैं। इस सं...