भोपाल, मार्च 19 -- Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव दो ट्रफ लाइनों और एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आया है, जो लगभग 72 घंटे तक प्रभावी रह सकता है। इससे पहले बुधवार को कई जिलों में बादल छाए रहे, कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई और कुछ जगहों पर तेज हवाओं का दौर चला। बालाघाट में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहन...