MP में 20 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
इंदौर, नवम्बर 1 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 20 साल की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा इंदौर में रहकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रविवार को हॉस्टल के कमरे में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिवनी की रहने वाली थी छात्रा पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान जूलिया उइके, पिता शैलेंद्र उइके, उम्र 20 साल, निवासी सिवनी जिले के रूप में हुई है। वह इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तिषविला हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह इंदौर आई थी और हॉस्टल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.