MP में 17 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार; जंगल ले जाकर बनाया शिकार
पचमढ़ी, अगस्त 24 -- मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 17 साल की नाबालिग छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जिप्सी ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरिओम, होटल कर्मचारी पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना 19 अगस्त की है, जबकि पीड़िता ने रविवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नर्मदापुरम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मुताबिक, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा है। 19 अगस्त की दोपहर वह अपनी एक सहेली के साथ बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को जिप्सी से छोड़ने की पेशकश की। आरोप है कि इसके बाद उन्हें साउथ स्काउट गाइड सेंटर के पास जंगल की ओर ले जाया गया। यह भी पढ़ें- इंडिया गेट पर कॉकरोच करेंगे प्रोटेस्ट, जंतर-मंतर से कितना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.