मुरैना, मार्च 8 -- मध्य प्रदेश में एक नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्कूल से पेपर देकर निकली छात्रा को घर छोड़ने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में 10वीं का आखिरी पेपर देकर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ उसके परिचित भोला गुर्जर ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर ले जाकर सुनसान पहाड़ी पर रेप किया। शनिवार रात को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला पुलिस अधिकारी पीड़िता के बयान दर्ज कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं का आखिरी पेपर था। छात्रा परीक्षा सेंटर से अपना पेपर देकर घर जा रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.