इंदौर, मई 23 -- मध्य प्रदेश के इंदौर से ब्लैकमेलिंग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। श्रम विभाग की एक महिला अधिकारी का कथित तौर पर हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी, महिला अधिकारी को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग कर रहा था। धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान महिला अधिकारी ने आखिरकार पुलिस की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- MP:छोटे भाई की शादी से नाराज कुंवारे जेठ ने ली बहू की जान,पैर न छूने से था नाराजऑफिस के अंदर रचा गया पूरा खेल महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऑफिस में आने-जाने के दौरान उनकी पहचान अजीत चौरसिया नामक यु...