MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा 'नो-मीटिंग्स डे', CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
भोपाल, अगस्त 7 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि अब से हर शुक्रवार को पूरे राज्य में 'नो मीटिंग्स डे' (बैठक-रहित दिन) रहा करेगा और इस दिन मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों से सीधे जुड़ेंगे, और 'जन विश्वास अभियान' के तहत उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे। सीएम ने यह बात छिंदवाड़ा में छह महीने के 'जन विश्वास अभियान' की शुरुआत करने के बाद कही। इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पहल चार स्तंभों बातचीत, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी पर आधारित है और इसका मकसद प्रशासन को सरकारी दफ्तरों से बाहर निकालकर फील्ड में ले जाकर जनसेवा को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर, कमिश्नर और राज्य सचिवालय से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारी अपने-अपने इलाकों में मौजूद र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.