मंडला, अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश के मंडला जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां 11 अप्रैल से लापता युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़ों को घर के सेप्टिक टैंक में छुपा दिया गया। पुलिस जांच के दौरान टैंक के अंदर से कपड़े में लिपटे मृतक के शरीर के 9 टुकड़े बरामद हुए हैं। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर के सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आने लगी और घर के मालिक मुन्नालाल साहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेप्टिक टैंक खुलवाया तो अंदर कपड़े में लिपटे शव के कई हिस्से मिले। हालात देखकर मौके पर मौजूद लोग में दहशत फैल गई। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की पहचान आशीष साहू पिता मुन्नालाल साहू के रूप में की। बताया जा रहा है कि आशीष 11 अप्रैल से घर से गायब था। शुरुआती दिनों में परिवार ने अपने स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.