उज्जैन, अगस्त 20 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद पहले उज्जैन के एक अस्पताल में 4-5 दिन भर्ती रखा गया था। इसके बाद परिजन उन्हें इंदौर अस्पताल लेकर गए, जहां रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें 16 दिन आइसोलेशन में रखा गया था। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें 16 अगस्त को वापस उज्जैन ले आए, घर पहुंचने के घंटेभर बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद भी CMHO महिला की मौत की अलग वजह बता रहे हैं। मृतक महिला की पहचान उज्जैन के ऋषि नगर निवासी सरोजदेवी के रूप में हुई है, तबीयत खराब होने के बाद 30 जुलाई को उनके नाक और गले से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। 31 जुल...