MP में सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मारी, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
जबलपुर, अप्रैल 23 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल इंजीनियर की पहचान 32 साल के क्लेरिंस उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल इंजीनियर को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। यह भी पढ़ें- पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.