धार, अप्रैल 8 -- मध्य प्रदेश में इंदौर के राजा रघुवंशी के जघन्य हत्याकांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि ऐसा ही एक मामला करीबी धार जिले से सामने आ गया है, जहां पर एक अन्य महिला ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने प्रेमी के हाथों अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया। धार पुलिस ने बुधवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की पत्नी ने ही अपने प्रेमी को पाने के लिए यह पूरी साजिश रची थी और इसके लिए उसने अपने प्रेमी के जरिए एक अपराधी को 1 लाख रुपए की सुपारी दी थी। यह हत्याकांड धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सामने आया था और इसके सिलसिले में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के सा...