भोपाल, अक्टूबर 30 -- मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली से पहले बड़ा ऐलान किया है। एमपी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए मोहन यादवा ने बताया कि बढ़ा हुआ दो प्रतिशत डीए कर्मचारियों को जनवरी, 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी डीआर में भी दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। बढ़ा हुआ डीआर जुलाई, 2026 से लागू होगा और सितंबर, 2026 के महीने से एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा मध्य प्रदेश सरकार के इस ऐलान के बाद अब राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच का डीए का अंतर कम हो गया है।कब से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए इस बढ़े हुए डीए का लाभ मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सै...