MP में शीतला माता मंदिर सड़क हादसे पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर, अक्टूबर 18 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद CSP को तत्काल हटाने के साथ ही आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में तीन थाना प्रभारी (एसएचओ), एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर एक हेड कॉन्सटेबल और तीन कॉन्सटेबल शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को हादसे के बाद जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.