भोपाल, जनवरी 13 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान कैबिनेट ने सरकारी शिक्षकों को चौथा वेतनमान, तीन सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने के अलावा नई आबकारी नीति के निर्धारण के लिए मंत्रिपरिषद समिति के गठन की स्वीकृति भी दी। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दे दी। वहीं मध्य प्रदेश स्पेस टेक नीति 2026 को भी मंजूरी दी, जिसके जरिए 8 हजार रोजगार का सृजन होने की संभावना है।व्यापार मेले के दौरान मोटरयान टैक्स में मिलेगी छूट मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी। इसके अलावा आज हुई बैठक की सबसे खास बात यह थी कि यह पेपरलेस ई-कैबिनेट थी। यानी भोपाल में राज्य ...