नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में अपराधियों ने वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। शादी का कार्ड देने के बहाने आए तीन हमलावरों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाया, फिर बुजुर्ग महिला के पैर छूकर भरोसा जीता और अचानक सिर में गोली मार दी। इस वारदात की क्रूरता ने यह साफ कर दिया कि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और उनका मकसद सिर्फ हत्या करना था।नातिन के सामने दादी की हत्या, गांव में दहशत घटना के समय मृतिका रामसखी धाकड़ अपनी नातिन राधिका के साथ घर में मौजूद थीं। राधिका के मुताबिक, जैसे ही दरवाजा खुला, एक युवक ने दादी के पैर छुए और अगले ही पल गोली चला दी। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गोली की आवाज से घर और आसपास के लोग दहशत ...