MP में लगेगा सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, ड्रोन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को भी मंजूरी; कैबिनेट की बैठक में हुए प्रमुख फैसले
भोपाल, जुलाई 28 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक खुशखबरी देते हुए बताया कि प्रदेश को 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिसमें एक सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। बैठक में भोपाल में स्थित आइसर संस्थान में ड्रोन तकनीक आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी दी गई। साथ ही रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिए आगामी 5 सालों के लिए लगभग 111 करोड़ रुपए की राशि का भी प्रावधान किया गया। इसके अलावा बैठक में मध्यप्रदेश में जन विश्वास अभियान की शुरुआत होने की भी जानकारी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.