मुरैना, अप्रैल 8 -- मध्य प्रदेश में एक बार फिर रेत माफिया का आतंक देखने को मिला है। चंबल के रेत माफिया ने कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एक वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में चंबल के अवैध में रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह की है। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- MP में किडनी ट्रा...