भोपाल, मई 26 -- MP Weather Update भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लोगों को उस वक्त बड़ी राहत मिली जब राज्य के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी और मौसम को सुहावना बना दिया। इस दौरान ना केवल कई जिलों में पानी गिरा, बल्कि साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं और झंझावात भी दर्ज किया गया। दो जिलों में ओले गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। मंगलवार के मौसम की बात करें तो विभाग ने प्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तीव्र लू चलने व गर्म रातें रहने की आशंका जताई है। इस दौरान विभाग ने रीवा, सतना, पन्ना, छत्तरपुर और निवाड़ी जिलों में तीव्र ऊष्ण लहर चलने की संभावना जताई है, जबकि टीकम...