भोपाल, सितम्बर 20 -- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मजदूरी करने वाली एक महिला की रातों-रात किस्मत चमक गई। रचना गोल्डर नाम की महिला ने खदान में खुदाई करते हुए आठ चमचमाते हीरे खोज निकाले। इन हीरों की कीमत लाखों में हो सकती है।खदान से निकले हीरे पन्ना की मशहूर हीरा खदानों में काम करने वाली 50 वर्षीय रचना गोल्डर ने हजारा मुड्डा इलाके में अपनी मेहनत से यह अनमोल खजाना पाया। कुल 2.53 कैरेट वजन के आठ हीरे, जिनमें से छह बेहद हाई क्वालिटी के हैं, रचना की किस्मत को चमकाने के लिए काफी हैं। डायमंड एक्सपर्ट अनुपम सिंह ने बताया, 'इनमें सबसे बड़ा हीरा 0.79 कैरेट का है, जबकि दो हीरे हल्के रंग के हैं।' रचना ने इन कीमती रत्नों को जिला हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है, जहां से इन्हें नीलामी के लिए रखा जाएगा। अनुमान है कि ये हीरे लाखों रुपये की कीमत ला सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.