भोपाल, फरवरी 18 -- एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है और बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में बादल छाए रहे और बिजली चमकने व आंधी-तूफान की घटनाएं हुईं। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज और कल भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए वहां हल्की से लेकर तेज बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.