नई दिल्ली, फरवरी 5 -- मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रणपुर गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मधुमक्खियों के हमले में मिड डे मील कार्यक्रम से जुड़ी एक महिला की मौत हो गई। 40 साल की कंचन बाई मेघवाल, जो 'जय माता दी' स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष थीं, आंगनवाड़ी भवन के पास लगे हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं। तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घबराहट में वह पास के आंगनवाड़ी भवन की ओर भागीं, जिससे मधुमक्खियों का पूरा झुंड भी उनके पीछे-पीछे इमारत के भीतर घुस गया।शिक्षकों की सूझबूझ से बची 20 बच्चों की जान जिस समय मधुमक्खियां इमारत के अंदर घुसीं, वहां प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं चल रही थीं क्योंकि स्कूल की अपनी पुरानी इमारत जर्जर होने के कारण बच्चे वहीं पढ़ रहे थे। कमरे में करीब 20 मासूम बच्चे मौजूद थे। स्थिति की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.