हरदा, सितम्बर 18 -- अक्सर नफरत और अलगाव की खबरों के बीच जब कहीं से आपसी प्रेम और सद्भाव की तस्वीर सामने आती है, तो वह पूरे समाज को नई उम्मीद देती है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी तहसील स्थित ग्राम चारखेड़ा में इन दिनों ऐसा ही एक सुखद और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिल रहा है। यहां के एक मुस्लिम युवक फारुख शाह ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए अपने खर्च से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। इस पंडाल में मजहब की सीमाएं टूट चुकी हैं और दोनों समुदाय के लोग कंधे से कंधा मिलाकर गणेश उत्सव मना रहे हैं।​खुद के खर्च से खरीदी प्रतिमा, विधि-विधान से की स्थापना गांव के युवक फारुख शाह ने अपने निजी खर्च से करीब 5 हजार रुपये की लागत वाली भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमा खरीदी। इसके बाद गांव के सभी लोगों को साथ लेकर पूरे विधि-विधान ...