नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही। पार्टी में नई कलह सामने आई है। मामला इतना बड़ गया कि मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मुकेश ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।इस्तीफे में क्या लिखा? मुकेश नायक ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा पत्र में लिखा - 'कल प्रबंध समीति की बैठक में मैंने यह आह्वान किया था कि पुराने लोगों को नए लोगों के लिए स्थान खाली करना चाहिए। मैं स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा देता हूं। दो वर्ष एक बेहद मेहनती ईमानदार, सक्षम अध्यक्ष के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। मेरी अनन्य शुभकामनाएं।' हालांकि मुकेश नायक के इस्तीफे को अस्वीकार कर लिया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.