बैतूल, फरवरी 17 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक तरफा प्रेम से परेशान विवाहित महिला ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर महाराष्ट्र के युवक की हत्या कर दी थी। पहले उसे थप्पड़ औ मुक्के मारे, उसके बाद हाथ पैर रस्सी से बांध कर खेत में ले गए। जहां उसके ऊपर पत्थर पटककर एवं डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खेत में गड्डा खोदकर शव गाड़ दिया। आरोपियों के घर के सामने मृतक युवक की खड़ी बाइक से पुलिस को संदेह हुआ। बार-बार बयान बदलने से पुलिस को शंका हुई और पूरा राज खुल गया। यह सनसनीखेज मामला भैंसदेही थाने के कौड़िया गांव का है। महाराष्ट्र का रहने वाला शिवम धुर्वे कौड़िया गांव में रहने वाली सुमित्रा मौसिक का परिचित था। सुमित्रा शादीशुदा थी, वह अपने 2 बच्चों के साथ सातनेर में रहती थी। पति मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गया था। शख्स उसे अक्सर परेशान कर...