भोपाल, अप्रैल 28 -- UCC in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) की तैयारी तेज हो गई है। मोहन यादव सरकार ने राज्य में यूसीसी लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में आदेश कल जारी किया गया। समिति उत्तराखंड और गुजरात मॉडल का अध्ययन करेगी। साथ ही समिति को 60 दिन के भीतर रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। इसके अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, विधि विशेषज्ञ अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा और समाजसेवी बुधपाल सिंह शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव अजय काटेसरिया को समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- UCC में क्या-क्या बदलाव किए, जवाब दे सरका...