जबलपुर, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब नेशनल हाईवे पर बने ब्रिज के ऊपर से गुजर रहा एक तेज रफ्तार एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे से आ गया और वहां से गुजर रही कार और बाइक पर जा गिरा। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों का मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है, लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।गिरने के बाद टूटकर बिखर गया पूरा हाइवा यह हा...