मुरैना, जुलाई 14 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम पाराशर की तिवरिया के पास हुआ, जहां अवैध पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरी एक ऑटो टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार एक युवक और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें...