मुरैना, अक्टूबर 22 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने चेकिंग कर रहे सिविल लाइन थाने के कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नूराबाद के पास आरोपी को वाहन समेत पकड़ लिया।बाइक सवार को रोकने का इशारा कर रहे थे कॉन्स्टेबल सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के मुताबिक, पुलिस टीम एक जगह दबिश देकर वापस लौटी थी। इसके बाद टीम रोज की तरह नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी सड़क पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा कर रहे थे।तभी मुरैना की ओर से तेज ...