MP में बाप-बेटे की इस जोड़ी से सावधान! क्रेडिट कार्ड से 22 लोगों को लगाया एक करोड़ का चूना
इंदौर, नवम्बर 14 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां बाप-बेटे की जोड़ी ने ग्राहकों का भरोसा जीतकर उनके क्रेडिट कार्ड हासिल किए और फिर स्वैपिंग और रोटेशन के नाम पर कार्ड की लिमिट का इस्तेमाल कर लिया। बकाया राशि चुकाने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोबारा क्लियर कराने का भरोसा देकर करीब 22 लोगों के साथ लगभग एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। मामले में नंदानगर स्थित विजय गारमेंट्स और विजय ज्वेलर्स के संचालक भूरालाल मोहने और उसके बेटे विजय मोहने के खिलाफ परदेशीपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।विश्वास जीतकर हासिल किए कई क्रेडिट कार्ड पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहकों को कमीशन पर क्रेडिट कार्ड स्वैप करने, बकाया चुकाने और आउटस्टैंडिंग अमाउंट क्लियर कराने का भरोसा देते थे। शुरुआत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.