भोपाल, मार्च 28 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में छिंदवाड़ा में हुए बस हादसे के बाद घायलों की मदद करने वाले 113 पुलिसकर्मियों के लिए विशेष इनाम की घोषणा की है। सीएम ने इन पुलिसकर्मियों के लिए 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक के नकद इनाम की घोषणा की है। हादसे का पता चलते ही इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी लोगों को बचाने के लिए नंगे पैर ही भागकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे, और इस दौरान उन्होंने वहां पड़े कांच के टुकड़ों की भी परवाह नहीं की थी। मुख्यमंत्री को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने रीवा के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (PTS) और छिंदवाड़ा जिला पुलिस के इन जवानों की जमकर सराहना की और इनाम की घोषणा की। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम से लौट रही एक बस की टक्कर एक पिकअप वाहन से हो गई थी, और वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.