मुरैना, अप्रैल 30 -- मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली जिससे कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मुरैना में तो अचानक बदले मौसम के बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शुरू में लोगों ने इसे गर्मी से राहत के तौर पर लिया, लेकिन देखते ही देखते हालात बदल गए और आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कों, खेतों और मकानों की छतों पर बर्फ जैसी सफेद परत जम गई। अचानक बदले इस मौसम ने शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बाजारों में मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश में जुट गए। कई जगहों पर टीन शेड और कमजोर छतों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं। तेज हवाओं के साथ गिरते ओलों की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.