इंदौर, सितम्बर 27 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को राजबाड़ा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी PM सिटी बस ने सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।बस की चपेट में आए तीन लोग पुलिस के मुताबिक, हादसा एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजबाड़ा इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि PM सिटी बस सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान तीन लोग बस की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ...