शिवपुरी, नवम्बर 7 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा हो गया है। दीपावली का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब शिवपुरी जिले में करीब 100 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा शनिवार अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए करेरा स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, बस शनिवार सुबह गुजरात के राजकोट से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। हादसे के बाद बस मे...