ग्वालियर, अगस्त 16 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सबसे भीड़भाड़ वाले महाराज बाड़ा क्षेत्र में शनिवार आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सड़क किनारे मौजूद 7 से 8 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। घटना शनिवार रात करीब 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही थी।इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मौजूद राहगीरों को टक्कर मारते हुए कई लोगों को कुचल दिया।हादसे के बाद चीख-पुकार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की। सूचना मि...