MP में प्रेमिका की खातिर पत्नी की हत्या, फटे टिकट और साड़ी से कैसे हुआ खुलासा
भिंड, जून 15 -- मध्य प्रदेश के भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास बंबा में मिले 40 साल की महिला के शव के मामले में पुलिस ने 10 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी ने अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए रखने के लिए अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान मिटाने के इरादे से साथी से उसके चेहरे पर फावड़े से कई वार कराए और शव को पिपरौली के पास फेंककर फरार हो गए। मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि 5 जून की सुबह पिपरौली गांव के पास बंबा में एक महिला का शव मिला था। चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को फटी हुई हालत में एक रेलवे टिकट मिला। टिकट के टुकड़ों को जोड़ने पर पता चला कि वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.