मुरैना, नवम्बर 16 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवरी के पास राजस्थान की ओर से आ रही एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे हुई इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। बस से उठती आग की लपटें देखकर यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस राजस्थान की ओर से आ रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर देवरी के पास अचानक बस में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही बस में सवार यात्रियों और स्टाफ ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही मुरैना से दमकल विभाग की दो गाड...