MP में नायब तहसीलदार सहित 7 पर FIR, मुंबई में रेप आरोपी को बचाने भिंड में कर डाला बड़ा कांड
भिंड, जुलाई 22 -- महाराष्ट्र के ठाणे में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को कानून की गिरफ्त से बचाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे नाबालिग घोषित करने का सनसनीखेज मामला हाल ही में भिंड में सामने आया था, जिसके बाद जिला न्यायालय ने इस मामले में प्रथम दृष्टया साजिश और कूटरचना के आरोपों को गंभीर मानते हुए 4 प्रशासनिक अधिकारियों सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दे दिए हैं। कोर्ट के आदेश के दायरे में तत्कालीन नायब तहसीलदार मोहनलाल शर्मा, तत्कालीन पटवारी संजीव शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी जादौन, तत्कालीन सचिव शेर सिंह यादव, सरपंच राजकुमार दुबे, कल्लू यादव, आशुतोष सिंह यादव को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ ऐक्शन लेने की बात कही गई है। आरोप है कि सभी ने मिलकर भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.