भिंड, मार्च 12 -- मध्य प्रदेश में आठवीं की एक नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को धमकाकर 6 महीने के भीतर कई बार रेप किया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल फरार है। मध्य प्रदेश के भिंड के रौन थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो सगी बहनों से हो गई थी। दोनों लड़कियां उसे अक्सर अपने घर बुलाने लगीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से किशोरी की पहचान कराई और धीरे-धीरे उससे बातचीत शुरू करवाई। परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में छोड़कर बाहर चली गईं। इसी दौरान आरोपी साहिल ने उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.