भोपाल, जनवरी 29 -- मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिनों हुई बारिश फिलहाल थम गई है और अब दो दिन तक लोगों के लिए राहत भरे रहेंगे। हालांकि इसके बाद रविवार से एकबार फिर बारिश का एक नया दौर शुरू हो जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अभी राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। लेकिन फिर एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ बनने से 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.