ग्वालियर, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कार की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने कार की मांग की। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पास रखी एसिड की बोतल उस पर फेंक दी। उस समय महिला अपनी चार महीने की बच्ची को गोद में लिए हुए थी। एसिड गिरने से महिला के हाथ, पैर और थाई झुलस गए। बच्ची पर भी कुछ बूंदें गिरीं। बहू का शोर सुनकर बचाने आए ससुर की शर्ट पर भी एसिड की बूंदें गिर गईं। घटना रात करीब 11 बजे लोहिया बाजार क्षेत्र में हुई। घायल महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने पुलिस ने सुबह दहेज एक्ट और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के डबरा निवासी 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन, पुत्र महेंद्र अग्रवाल के साथ हिंदू रीति-रिवा...