उज्जैन, मार्च 4 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे-552जी पर सुसनेर मार्ग पर बीती रात हुआ। हादसे में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों सगे भाई दशरथ चौहान (24) और प्रधान चौहान (19) ग्राम श्यामपुरा, सुसनेर के रहने वाले थे। वे उज्जैन में एक निजी दुकान पर काम करते थे। दोनों भाई होली का त्यौहार मनाने के लिये देर रात अपने घर लौट रहे थे तभी सुसनेर मार्ग पर कटन के समीप एक तेजगति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाय...