डिंडोरी, अप्रैल 12 -- मध्य प्रदेश के डिंडोरी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बारे में पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर ने बताया कि 5 लोग बीच सड़क पर खड़े थे, इस दौरान उसे कुछ दिखा नहीं और टक्कर हो गई। मामला शनिवार देर रात एक बजे की है। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर किकरातालाब गांव के पास हादसा हुआ। हादसे में मारे गए 5 लोग अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। अब इन 5 लोगों की अर्थी गांव पहुंचेगी।कैसे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, जब पिकअप पर बैठकर ग्रामीण अपने गांव की तरफ लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर एक ट्रक पंक्चर होकर अनियंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.