MP में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; 6 गंभीर
बैतूल, अगस्त 22 -- मध्य प्रदेश के बैतूल में दर्दनाक कार हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी यात्री कार से सिहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक और घायल हुए तीर्थयात्री महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले थे। कार में सवार सभी 9 तीर्थयात्री सिहोर जिले के कुबरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात 3 बजे हुआ, जब मुल्तई थाना क्षेत्र के जीतू ढाबा के पास कार पहुंची, तो यहां पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई और तीन लोगों की मौत हो गई। एसएचओ विकास पटेल ने बताया कि इस हादसे में 6 लोग बुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.