भोपाल, नवम्बर 10 -- पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है, इस दौरान कई शहरों में तीव्र शीत लहर का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते बीते दिन प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड कल्याणपुर (शहडोल) में पड़ी, जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते दिन इंदौर में 7.9, भोपाल में 8.8, जबलपुर में 10.2, ग्वालियर में 10.5, उज्जैन में 11 और रतलाम में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिलों में तीव्र शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.