MP में ड्यूटी पर जा रही टीचर को बीच रास्ते आया हार्ट अटैक, दो लड़कों ने ऐसे बचाई जान
मुरैना, जून 30 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में मानवता, जागरूकता और तत्परता की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने एक शिक्षिका को नया जीवन दे दिया। नेशनल हाईवे-552 पर स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही एक शिक्षिका को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह सड़क किनारे गिर पड़ीं। लेकिन समय रहते दो युवकों की सूझबूझ और सीपीआर की जानकारी ने उनकी जान बचा ली। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ललिता धाकड़ अपनी स्कूटी से स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थीं। जब वह कैलारस क्षेत्र के भूराबली चौराहे के पास पहुंचीं, तभी उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ और कुछ ही क्षणों में वह स्कूटी सहित सड़क किनारे गिर पड़ीं। राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ है।ऐसे बचाई महिला की जान इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.