बैतूल, फरवरी 26 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में साधु-संतों की मौजूदगी में 50 किन्नरों की सनातन धर्म में हुई वापसी हो गई। इस आयोजन में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों से सैकड़ों किन्नर और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुलताई में स्थित मां ताप्ती तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में किन्नरों का शुद्धिकरण संस्कार किया गया। इस दौरान साधु-संतों, महात्माओं और किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वरों व जगद्गुरुओं की उपस्थिति में धर्मांतरित किन्नरों को धार्मिक ग्रंथों की शपथ दिलाई गई। पवित्र कुंडों के जल से अभिषेक कर, गौमूत्र का छिड़काव कर और मां ताप्ती उद्गम में स्नान कराकर उन्हें सनातन धर्म में पुनः शामिल किया गया।किन्नरों को प्रताड़ित कर हो रहा था धर्मांतरण जगत गुरु काजल ठाकुर मां ने कहा कि देशभर में सनातन परंपरा से जुड़े किन्नरों को कथित रूप से...