मुरैना, अप्रैल 10 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ईको वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सरायछोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि यह हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब ईको वैन में सवार जैन परिवार के सदस्य उत्तरप्रदेश के टूंडला से दतिया जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र सोनागिरी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी वैन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- MP में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नायकपुरा मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान प्रशांत जैन, प्रकाश जैन, पुष्पा जैन,...