नई दिल्ली, मई 30 -- मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब उमस की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि तापमान तो सामान्य से कम ही है, लेकिन इसके बाद भी उमस की वजह से परेशानी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल एक हफ्ते तक ऐसी ही उमस बनी रह सकती है। हालांकि बीते दिन यानी गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट समेत प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जिससे इन जिलों का मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर)/ग्वालियर/गुना में दर्ज किा गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.