बैतूल, फरवरी 28 -- मध्यप्रदेश की बैतूल जिला जेल की महिला बैरक में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पति की हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी ने कांच की चूड़ियों के टुकड़ों को निगल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। जेल अधिकारियों के अनुसार, घोघरी निवासी पूनम उईके (21) पिछले करीब ढाई महीने से जिला जेल में बंद है। वह सुबह करीब 11 बजे महिला बैरक में मौजूद थी, जहां उसके साथ 18 अन्य महिला कैदी भी थीं। इसी दौरान उसने चूड़ियों के टुकड़ों को निगल लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसने असहजता की शिकायत की।अंदरुनी हिस्सों में नुकसान पहुंचने की आशंका प्रभारी जेलर योगेश शर्मा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.