खंडवा, अप्रैल 17 -- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी, वहीं 3 लोग घायल हो गए थे। वहीं अब इस हादसे को लेकर पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह साधारण सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि प्रेम प्रसंग के असफल रहने की वजह से उपजा एक सुनियोजित हत्याकांड था। जिसे अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनी थार SUV गाड़ी से युवती के परिवार की कार को टक्कर मारकर खाई में गिरा दिया था। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शहर के मुंदी थाना क्षेत्र के केनूद गांव के पास हुई थी। जांच के दौरान घटना के चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि, एक तेज रफ़्तार SUV ने पहले एक छोटी का पीछा किया और फिर अंततः उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद SUV चालक घटनास्थल से फरार हो गया था, लेकिन शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.